फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के BJP पार्षद ने अवैध गुमटियों का उठाया मुद्दा, मिली जान से मारने की धमकी, थाने में की शिकायत

Sat, 26 Jul 2025 09:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के नगर निगम वार्ड-48 से बीजेपी पार्षद अरविंद कुमार वर्मा ने चूनाभट्टी थाने में आवेदन दिया है। जिसमें राहुल मीणा नामक शख्स द्वारा अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीजेपी पार्षद अरविंद कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के नगर निगम वार्ड-48 से बीजेपी पार्षद अरविंद कुमार वर्मा ने चूनाभट्टी थाने में आवेदन दिया है। जिसमें राहुल मीणा नामक शख्स द्वारा अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पार्षद का कहना है कि अवैध गुमटियों का मुद्दा उठाने पर यह धमकी दी गई है।
विज्ञापन



पार्षद बोल मेरे परिवार और मेरी जान को खतरा 
पार्षद अरविंदर कुमार वर्मा ने आवेदन में लिखा कि अहिल्याबाई चौराहे पर होर्डिंग को लेकर राहुल ने मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी। सितंबर-24 में भी राहुल और उसके परिवार ने मुझ पर हमला किया था। उसका परिवार 1100 क्वार्टर के सरकारी मकान में कब्जा कर रहा है। धमकी के बाद मेरे परिवार और मेरी जान को खतरा है। घर से निकलने में भी डर लगता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में लगातार बारिश से सड़कों में डेढ़ फीट भरा पानी, लोग हुए परेशान, बड़ा तालाब का बढ़ा लेवल
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई को उठाया था मुद्दा 
पार्षद वर्मा ने 24 जुलाई को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में शाहपुरा लेक पर कैम्पियन स्कूल के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस मुद्दे पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी आसंदी से कमिश्नर हरेंद्र नारायण को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पार्षद वर्मा ने बताया कि यह मांग उठाने के बाद ही धमकी दी गई है। जिसकी शिकायत की है, उसने अवैध रूप से गुमटियां रखी हुई हैं। दो साल पहले भी उस पर कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें