फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर युवक का अपहरण, पुलिस ने दस घंटे में किया रेस्क्यू, तीन गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 08:44 AM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन किया और सिर्फ दस घंटे के भीतर भावगढ़ थाना क्षेत्र से युवक को मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में अरबाज लाला, अनिल माली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में प्रापर्टी के रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र दस घंटे में उसे भावगढ़ थाना क्षेत्र से अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने मामले में तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


मंदसौर शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि एक मई की रात करीब 9 बजे पाटिल कॉलोनी क्षेत्र से अंकुर पिता सुभाष गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था। अंकुर गुप्ता के पिता सुभाष गुप्ता निवासी रामटेकरी मंदसौर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अंकुर ने उन्हें फोन पर बताया कि देवल्दी निवासी अरबाज लाला और अनिल माली निवासी लदुना सीतामउ ने उसका अपहरण कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर पुलिस टीमों को सीतामउ क्षेत्र, थाना कोतवाली के मदारपुरा, अभिनंदन नगर, रामटेकरी, यश नगर, श्री कोल्ड, नयापुरा रोड, 10 नं नाका, नयाखेडा रोड आदि क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। साथ ही दलौदा और भावगढ़ थाना क्षेत्र में भी अपहर्ताओं की तलाश की। शुक्रवार सुबह भावगढ़ थाना क्षेत्र से अपहर्ताओं के चंगुल से अंकुर गुप्ता को छुड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया

प्रापर्टी विवाद में रुपयों के लेनदेन को लेकर किया था अपहरण
टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि सुभाष गुप्ता का लदूना थाना सीतामउ में स्थित भूमि में रुपये के लेनदेन का विवाद अनिल माली से चल रहा था। इसी विवाद के चलते अनिल माली ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकुर गुप्ता का अपहरण किया, ताकि यह लोग फिरौती के रूप में अवैध लाभ प्राप्त कर सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार शेष की तलाश जारी
कोतवाली थाना टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी अनिल माली पिता भगवती लाल माली उम्र 32 वर्ष निवासी लदुना थाना सीतामऊ तथा उसके साथी सोबान पिता सुलेमान मेवाती उम्र 21 साल निवासी मदारपुरा मंदसौर, मुमताज पिता मजिद खा उम्र 57 निवासी कल्पना नगर अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें