फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों से निकले 27 लाख रुपये, सोने-चांदी व विदेशी मुद्रा भी दान दे गए भक्त

Thu, 08 Feb 2024 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर

सार

मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी की गणना दूसरे दिन गुरुवार को पूरी हुई। पहले दिन चली गणना में 19 लाख 24 हजार 800 रुपए की दानराशि दान पेटियो से प्राप्त हुई थी। शेष बची दान राशि की गणना आज गुरुवार को की गई। जिसमें 8 लाख 41 हजार 794 रुपए प्राप्त हुए।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर की दानपेटी की राशि की गणना दूसरे दिन खत्म हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियां डेढ़ माह बाद बुधवार को खोली गईं। बुधवार को प्रथम दिवस की गणना में दान पेटियों से 19 लाख रुपये से अधिक की दान राशि प्राप्त हुई थी। आज दूसरे दिवस गुरुवार को 8 लाख रुपये से अधिक की दान राशि के साथ विदेशी मुद्राएं व सोने-चांदी के छोटे-मोटे आयटम प्राप्त हुए।
विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में रखे दानपत्रों को बुधवार सुबह तहसीलदार रघुनाथ मचार, ट्रेजरी अधिकारियों व मंदिर प्रबंध समिति के सामने खोला गया। पहले दिन चली गणना में 19 लाख 24 हजार 800 रुपए की दानराशि दान पेटियो से प्राप्त हुई थी। शेष बची दान राशि की गणना आज गुरुवार को की गई। जिसमें 8 लाख 41 हजार 794 रुपए प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 2 दिन की गणना में कुल 27 लाख 66 हजार 594 रुपए प्राप्त हुए। साथ ही चांदी के 150 ग्राम के छोटे आइटम, सोने के 6 ग्राम का आइटम, सऊदी अरब, नेपाल, कुवैत, अमेरिका की विदेशी मुद्रा भी दान पेटियों से प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें