फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: जबलपुर-मंडला सामूहिक दुष्कर्म कांड पुलिस ने सुलझाया, मंडला का निकला असली आरोपी, दो गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 12:20 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

जबलपुर-मंडला गैंगरेप कांड मामले में शुरुआत में झारखंड के राजन नामक युवक को आरोपी माना गया था, लेकिन जांच में पता चला कि असली आरोपी मंडला निवासी है। मोबाइल लोकेशन की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर-मंडला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जिस झारखंड के युवक को आरोपी मान रही थी, असल में मुख्य आरोपी मंडला का था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जबलपुर पुलिस ने मंडला के अभिषेक ठाकुर और हेमंत को गिरफ्तार कर शनिवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार जबलपुर के गढ़ा में रहने वाली 14 साल की नाबालिग की एक साल पहले स्नैपचैट पर राजन नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। 29 अप्रैल को वह अचानक घर से लापता हो गई और एक मई को वापस आई। उसने बताया कि एक दोस्त ने उसे कान्हा नेशनल पार्क घूमने के बहाने मंडला बुलाया। वहां एक सूने मकान में दुष्कर्म किया गया। गढ़ा थाना पुलिस ने राजन और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

झारखंड का राजन नहीं, मंडला का युवक निकला आरोपी
नाबालिग ने पुलिस को राजन का नाम बताया, जो झारखंड का था, लेकिन उसकी मोबाइल लोकेशन रांची में मिली। पूछताछ में लड़की ने खुलासा किया कि दुष्कर्म मंडला के एक युवक ने अपने दोस्त के घर ले जाकर किया। उसने दो मोबाइल नंबर दिए एक राजन का, दूसरा उस युवक का, जिसने बस में बात के दौरान  उसे अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सालाना चोरी होते हैं 10 करोड़ के मोबाइल, नेपाल-दुबई तक फैला है इंदौर के चोरों का नेटवर्क

बस में शुरू हुई वारदात
नाबालिग ने बताया कि वह राजन से मिलने रायपुर जा रही थी। बस में अभिषेक ने बहाने से उसका नंबर लिया और मंडला में उसे उतारकर होटल ले गया। फिर हेमंत के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन उसे रायपुर की बस में बैठाया, लेकिन बस खराब होने पर वह जबलपुर लौट आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 45 जिलों में अलर्ट, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से पकड़े आरोपी
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मंडला के अभिषेक ठाकुर (22) और उसके साथी हेमंत (35) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शुरू में राजन पर शक था। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभिषेक और हेमंत को गिरफ्तार किया गया। यह जटिल केस पुलिस की सूझबूझ और तकनीक से सुलझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें