फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल की शानदार प्रदर्शन, 30 मेडल जीतकर तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया

Sun, 04 May 2025 11:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल जिले की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल 30 पदक अपने नाम किए, बल्कि तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाकर जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों ने हर वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
भोपाल टीम ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक जीतकर तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।  इंदौर में एमेच्योर ग्रैपलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं इंदौर जिला ग्रैपलिंग एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया।  प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल की टीम ने 8 स्वर्ण, 17 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विक्रम पुरस्कार विजेता ओमप्रकाश खत्री, मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष, एवं मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय पवार, महासचिव, एमपी ग्रैपलिंग एसोसिएशन, और रेफरी कमिशन अध्यक्ष व मुख्य रेफरी महेश कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया। टीम कोच निखिल यादव और वरुण रॉय ने खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। 
विज्ञापन



भोपाल जिले के प्रमुख पदक विजेता खिलाड़ी:
बालिका वर्ग:

नेहा वर्श्नेय (सीनियर, +20 वर्ष, 53 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
दीपांजलि (U17, 46 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

बालक सब-जूनियर (U13):
मौलिक अग्निहोत्री (34 किग्रा) – 2 रजत पदक
शमिक (55 किग्रा) – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक

जूनियर वर्ग (U17):
दक्ष शर्मा (69 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अनन्या (50 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

अंडर-20 (U20):
श्रेयांश (54 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अमन (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
तनिष्क (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
राघव (85 किग्रा) – 2 रजत पदक

सीनियर वर्ग (20+):
निखिल यादव (77 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
कुषाग्र (71 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
जोशुआ (62 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
प्रांशु (62 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
यश (62 किग्रा) – 1 कांस्य पदक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें