फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: छतरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

जानकारी अनुसार मृतक शमशाद पठान उम्र 42 वर्ष किसी काम से हरपालपुर आया था। वह शाम 7 बजे के लगभग अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
घर लौट रहे बाईक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हरपालपुर से अपना काम निपटाकर अपने घर  अलीपुरा लौट रहे बाईक सवार युवक को कुकरेल गांव के जंगल मे मानकी गांव की पुलिया के पास नौगांव रोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मृतक शमशाद पठान उम्र 42 वर्ष किसी काम से हरपालपुर आया था। वह शाम 7 बजे के लगभग अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी कुकरेल गांव निकल कर जंगल में मानकी की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाहन टक्कर इतनी तेज थी बाईक के परखच्चे उड़ गये साथ ही मृतक युवक के सिर एवं कमर में गम्भीर चोट थी। हादसे के बाद काफी देर तक तड़पता रहा। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर उन इस जानकारी हरपालपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर हरपालपुर थाना टीआई धर्मन्द्र सिंह , एसआई दिलीप करण नायक आरक्षक ब्रजपाल राम किशोर यादव पहुँचे और घायल युवक को अस्प्ताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वहीं अब थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जाँच हेतु अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें