फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मेजर जनरल और एडीजी पहुंचे 10 मप्र बटालियन, गार्ड आफॅ आनॅर के बाद किया भ्रमण

Wed, 07 Feb 2024 03:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

एनसीसी निदेशालय भोपाल के मेजर जनरल अजय कुमार महाजन, एडीजी व एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर के ग्रुप कंमाडर ब्रिगेडियर सौरभ जैन ने 10 मप्र बटालियन एनसीसी उज्जैन का निरीक्षण किया। कैडेटों द्वारा उन्हें गार्ड आफॅ आनॅर दिया गया।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 मप्र बटालियन एनसीसी उज्जैन में एनसीसी निदेशालय भोपाल के मेजर जनरल अजय कुमार महाजन, एडीजी और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय इंदौर के ग्रुप कंमाडर ब्रिगेडियर सौरभ जैन ने निरीक्षण किया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ज्ञानप्रकाश चौधरी ने सेना मेडल द्वारा एडीजी की अगवानी की गई और कैडेटों द्वारा गार्ड आफॅ आनॅर दिया गया। 

विज्ञापन


गार्ड आफॅ आनॅर के बाद एडीजी ने बटालियन का भ्रमण कर सुबेदार मेजर नेतर सिंह, कैप्टन कानिया मेडा, कैप्टन सरोज रत्नाकर, ले. प्रमित बदेका, ले. संजय गाडगे, सीटीओ सौरभ मिश्रा समेत अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया। कमान अधिकारी कर्नल ज्ञान प्रकाश चौधरी एसएम द्वारा एडीजी को ब्रिफिंग दी गई।  

बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में 17 एनसीसी डायरेक्टोरट में से मप्र और छतीसगढ़ को छटा स्थान प्राप्त हुआ जो कि एक उपलब्धी है। इसी कम में 10 मप्र बटालियन के एनसीसी कैडेटों एसयुओ अधिश शर्मा, युओ हितेन्द्र सिंह परिहार ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर प्रदेश और युनिट का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरवांवित किया। एडीजी द्वारा बटालियन के होनहार छात्र सेनिकों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें