फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक हुई लापता, फिर गांव के कुएं में मिला शव, जांच शुरू

Sun, 13 Jul 2025 09:54 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

सतना में चार साल की बच्ची का शव गांव के कुएं में मिला। बच्ची खेलते समय अचानक लापता हुई थी। इसके बाद उसका शव कुएं में मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुएं में मिला बच्ची का शव। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर तहसील के बदेरा थाना अंतर्गत ग्राम अजमाइन में रविवार को चार साल की बच्ची की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची कुछ देर पहले ही घर के बाहर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई थी। तलाश के दौरान परिजनों को उसका शव गांव के कुएं के पानी में उतराता हुआ मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दुबई में CM मोहन यादव का पहला दिन, प्रवासी उद्योगपतियों से मुलाकात, मिले करोड़ों के निवेश प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान आस्मीन पिता मोहम्मद हातिम शाह के रूप में हुई है। आस्मीन घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। बहुत देर तक तलाशने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला, लेकिन जब परिजन गांव के एक पुराने कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने उसका शव पानी में उतराता हुआ देखा। परिजन उसे तुरंत बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मैहर ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  करणी सैनिकों ने रतलाम महू-नीमच हाईवे किया जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, अध्यक्ष शेरपुर गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस यह भी पता लगा कि बच्ची कुएं के पास कैसे पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम का माहौल है। मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें