फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कादौडी गांव में उल्टी-दस्त से बिमार दो लोगों की मौत, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 13 Jul 2025 09:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में उल्टी-दस्त से बीमार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोगों की बीमारी का कारण दूषित पानी माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में तैनात हैं।
विज्ञापन
गांव में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के कादौडी गांव में पिछले एक सप्ताह में उल्टी और दस्त से बीमार दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने तीन चिकित्सा टीमों का गठन किया, जो गांव में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। उल्टी-दस्त से बीमारी 10 अन्य मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि बुढार ब्लॉक के कादौडी गांव में उल्टी और दस्त की बीमारी फैली है। पहली मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद हमने तुरंत विशेषज्ञ टीमों का गठन किया। टीमें नियमित रूप से गांव का भ्रमण कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। जिले के महामारी अधिकारी डॉ. एसडी कवर ने बताया कि उल्टी-दस्त से बीमार रामचरित अहिरवार (55) और रामदास (तम्मा) अहिरवार (58) की मौत हुई है। दोनों मृतक ग्राम बाजार टोला और करही टोला कादौडी गांव के रहने वाले थे। 

ये भी पढ़ें: करणी सैनिकों ने रतलाम महू-नीमच हाईवे किया जाम, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, अध्यक्ष शेरपुर गिरफ्तार
विज्ञापन


महामारी विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन ने इस समस्या के पीछे पानी की गुणवत्ता को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि कादौडी गांव के लोग कुएं और तालाब का पानी पीने के लिए उपयोग करते हैं, जो इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण है। हमने पीएचई विभाग से खराब हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की है। इसके अलावा, गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुबई में CM मोहन यादव का पहला दिन, प्रवासी उद्योगपतियों से मुलाकात, मिले करोड़ों के निवेश प्रस्ताव

स्वास्थ्य विभाग की टीमें न केवल स्क्रीनिंग कर रही हैं, बल्कि जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रही हैं। गांव के लोगों को स्वच्छता और सुरक्षित जल उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें