फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: अशोकनगर में युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी, हथेली पर लिखी वजह, एएसआई पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sat, 11 Jun 2022 06:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

अशोकनगर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में रहने वाला 26 वर्षीय भूपेंद्र महेंद्र दांगी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। भूपेंद्र ने सबसे छोटे भाई को फोन कर बताया था कि यह फिर पकड़ रहा है, मुझे परेशान करेगा। इसलिए मैं मर ही रहा हूं। युवक ने हथेली पर सुसाइड नोट लिखा है। 
विज्ञापन
युवक ने हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में युवक की आत्महत्या चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसके शव के पास से एक कागज और हथेली पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। मौत के पीछे की वजह बताई है कि कोतवाली थाने के एक एएसआई रुपयों को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं, परेशान होकर जान दे रहा हूं। पुलिस ने इस सुसाइड नोट को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोकनगर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में रहने वाला 26 वर्षीय भूपेंद्र महेंद्र दांगी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। भूपेंद्र कुछ समय पहले एक चिकित्सक के पास ड्राइवर था। फिर अचानक मजदूरी पर जाने लगा था। गया। भूपेंद्र के बड़े भाई राजू दांगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी भूपेंद्र मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। कोतवाली में पदस्थ एएसआई विनोद तिवारी ने यहां से ही उसे पकड़ लिया और मारपीट की होगी। भूपेंद्र ने सबसे छोटे वाले भाई को फोन किया और बताया था कि यह फिर पकड़ रहा है, मुझे परेशान करेगा। इसलिए मैं मर ही रहा हूं।

राजू ने कहा कि एएसआई विनोद तिवारी इससे पहले भी कई बार मेरे भाई भूपेंद्र को पकड़कर ले जा चुके हैं और उसे अलग-अलग मामलों में बंद कर दिया। इस बातचीत के बाद रात में भूपेंद्र घर नहीं लौटा। अलसुबह करीब चार बजे पुलिस ने सूचना दी कि भूपेंद्र का शव त्रिलोकपुरी कॉलोनी में ही रेलवे ट्रेक पर पड़ा है। उसने आत्महत्या कर ली है। जांच में भूपेंद्र के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कोतवाली में पदस्थ एएसआई विनोद तिवारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतक ने अपने हाथ व एक कागज पर लिखा सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा कि एएसआइ उससे रुपयों की मांग कर रहा था, परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें