फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Temple Fire: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान कब और कैसे लगी आग, देखें वीडियो

Mon, 25 Mar 2024 09:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंदिर में भस्मआरती के समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। एक घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की। इसमें पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए। 
विज्ञापन




सूचना के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसी फ्लेक्स का जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा। जिससे आग की चपेट में आकर पुजारी और सेवक झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोर्स बताते हैं कि छह पुजारी और सेवको को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय मुख्यमंत्री के बेटे बेटी भी थे मौजूद
इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें