फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: होली की चेकिंग में मिले लाखों रुपए, सुबह तक गिनती रही पुलिस

Mon, 25 Mar 2024 08:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धार से इंदौर आते वक्त कारोबारी को पकड़ा, व्यापारी का कहना है कि पैसे उसके व्यापार के लिए लाए जा रहे थे।
 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए लाखों रुपए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एफएसटी की टीम ने एक शराब कारोबारी की कार से करीब 56 लाख रुपए जब्त किए हैं। रविवार देर रात कारोबारी को पकड़ा है। पुलिस का कहना है अभी जांच की जा रही है और पैसे के प्रमाण जांचें जा रहे हैं। डीसीपी विनोद मीणा की टीम ने रविवार को देर रात जांच के दौरान चोइथराम मंडी में फॉर्च्यूनर कार नंबर MP09ZC9594 को रोका। कार को शराब व्यवसायी रमेश चंद राय निवासी शेखर प्लाजा विजय नगर चला रहे थे। कार की तलाशी में करीब 56 लाख रूपए मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। राय ने पुलिस को बताया कि वह धार से इंदौर आ रहे हैं और यह रुपए उनके व्यापार के हैं। 
विज्ञापन


सुबह तक गिनती रही पुलिस
बताया जा रहा है कि जब रमेश राय के पास इतने रुपए होने की जानकारी सामने आई तो पहले उसे छोड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को कई लोगों के फोन गए लेकिन अधिकारियों ने सीधे कारवाई करने के निर्देश दे दिए। रात में पकड़ाए 55 लाख रुपए को पुलिस सुबह तक गिनती रही। पुलिस को कार में कई डिब्बों में रुपए पैक किए हुए मिले थे।

कड़ी चेकिंग चल रही
होली के चलते शहर की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। रविवार को देर रात तक सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद चेकिंग करते रहे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा तीन सवारी वालों पर भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें