फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश राजनीति: दिग्विजय ने आर्मी जैसे कपड़ों के लिए मोदी की तुलना कर दी हिटलर से, संघ के खिलाफ बरसी आग

Sat, 06 Nov 2021 12:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी की तुलना हिटलर से की है।  
विज्ञापन
जवानों को मिठाई खिलाते पीएम मोदी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शनिवार को भाईदूज पर वे सुबह से ट्विटर पर सक्रिय हो गए। पहले मोदी की तुलना हिटलर से कर दी। फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ भी जमकर आग बरसी। 
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह का किया ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
मामला मोदी के आर्मी के साथ दिवाली मनाने का था। इस पर भाजपा के ही पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी के आर्मी की ड्रेस पहनने पर सवाल उठाए थे। इसे ही जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि 'यशवंत सिन्हा जी, यह तो शुरुआत है। हिटलर पहले विश्वयुद्ध में एक कॉर्पोरल था। उसने खुद को जर्मन आर्मी का कमांडर-इन-चीफ घोषित कर दिया था। अगर संसद में मोदी जी को एक और कार्यकाल मिला तो वे संविधान बदल देंगे। खुद को परमानेंट हेड ऑफ स्टाफ घोषित कर देंगे!'
विज्ञापन

यशवंत सिन्हा का ट्वीट। - फोटो : सोशल मीडिया
सिन्हा ने उठाए थे सवाल 
यशवंत सिन्हा ने दिवाली के दिन ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत पर अगर शास्त्री जी, इंदिरा जी और अटल जी भी फुल मिलिट्री ड्रेस पहनकर सामने आते तो कितना अच्छा होता। इसके ही जवाब में दिग्विजय ने मोदी की तुलना हिटलर से की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें