फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन पर शास्त्रार्थ: मजदूर ने तहसीलदार को दिया ज्ञान, बोला- मरना तो एक दिन सबको है....साहब! जाओ बच्चे पालो

Wed, 29 Sep 2021 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ग्रामीण इलाकों में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जागरूकता की कमी के कारण यहां लोग टीका न लगवाने के अलग-अलग बहाने बता रहे हैं।  
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार जितना प्रचार कर रही है, उतने ही बहाने टीका न लगवाने वालों के हैं। इन बहानेबाजों की बातें सुनों तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे। मध्यप्रदेश के बैतूल से आए बहाने के बाद अब छिंदवाड़ा से एक नया मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर ने वैक्सीन पर तहसीलदार को गीता का अध्याय सुना डाला। यहां तक कह डाला कि जीना और मरना तो सबको है। वैक्सीन लगवाओ या न लगवाओ। 
विज्ञापन


मामला चौरई ब्लॉक का है। यहां लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची हुई थी। साथ में तहसीलदार भी थे। सभी लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करके टीका लगाया जा रहा था। इसी बीच तहसीलदार को एक व्यक्ति मिल गया। जब उन्होंने उससे वैक्सीन के बारे में पूछा तो पता चला कि उसने टीकाकरण नहीं करवाया है। इसके बाद तहसीलदार ने उससे वैक्सीन लगाने के फायदे सुनाए और उससे टीका लगवाने को कहा। 

मजदूर बालो, टेम न खराब करो 
तहसीलदार के बार-बार कहने पर मजदूर ने जवाब दिया कि टेम न खराब करो। जाओ साहब, बच्चे पालो जाकर। मैं वक्सीन नहीं लगवाऊंगा। जो लगवाएगा वो भी मरेगा, जो नही लगवाएगा वो भी मरेगा। मरना तो सबको है। जीना किसको है। मेरे को नहीं जीना है। आपको जीना है क्या...।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया टीका 
अधिकारियों का कहना है कि मजदूर उस वक्त नशे में था। बाद में व्यक्ति को समझाकर टीकाकरण के फायदे बताए गए और उसे स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर टीका लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें