फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya pradesh: नीतू माथूर को शिवपुरी एडीएम का अतिरिक्त प्रभार, उमेश शुक्ला को हटाया

Thu, 14 Jul 2022 07:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने उमेश शुक्ला को हटाकर आईएएस नीतू माथूर को शिवपुरी अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शुक्ला ने लोकतंत्र हमारे देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। इसका वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन
शिवपुरी के अपर कलेक्टर की खबर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने उमेश शुक्ला को हटाकर आईएएस नीतू माथूर को शिवपुरी अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शुक्ला ने लोकतंत्र हमारे देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। इसका वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन

 
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आईएएस अधिकारी नीतू माथुर की पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। माथुर अभी ग्वालियर में संयुक्त आयुक्त (लिटिेगेशन एवं समन्वय) और ग्वालियर स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। उनके पास शिवपुरी के अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार होगा। गुरुवार को ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी के एडीएम के वायरल वीडियो पर कहा था कि बहुत गंभीर विषय है। इसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। एडीएम को अनुशासानात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस दे दिया था। चुनाव आयोग से उनके स्थानांतरण के लिए लिखा गया था। आयोग से अनुमति मिल गई है। आज उन्हें हटा दिया जाएगा।
 
शिवपुरी तहसील कार्यालय में मतपत्र खत्म हो गए तो प्रत्याशियों और एक कर्मचारी ने एडीएम उमेश शुक्ला के पास जाकर मतपत्र की व्यवस्था करने की बात कही। इस पर एडीएम ने उनसे कहा कि हमने आज तक वोट डालकर क्या हासिल किया है? लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी गलती है। उन्होंने पूछा कि आपने अभी तक वोट डालकर क्या कर लिया? फिर खुद कहा कि वोट डालकर हमने देश में कई भ्रष्ट नेता पैदा किए हैं। यह बातचीत एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें