फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : उमा भारती ने भरी हुंकार, राज्य में शराबबंदी करवा कर रहूंगी, दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 18 Sep 2021 10:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र की पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराबबंदी लागू करने को लेकर शिवराज सरकार को चेतावनी दे दी है।
 
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने शनिवार को एलान किया कि यदि अगले साल 15 जनवरी तक प्रदेश में शराबबंदी नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन छेड़ देंगी।

विज्ञापन


भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में मप्र की पूर्व सीएम ने कहा कि शराब के खिलाफ पांच माह तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वह सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को 15 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाने का वक्त दे रही हैं। इसके बाद वह इस अभियान का नेतृत्व करेंगी। उमा भारती ने कहा कि शर्मा व शिवराज का कहना है कि शराबबंदी जागरूकता अभियान के माध्यम से की जाएगी, लेकिन मेरा मानना है कि यह जागरूकता से नहीं हो सकता, इसे बलपूर्वक ही लागू करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी के कारण राज्य सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा, जो वह शराब बिक्री से कमाती है, लेकिन इसकी क्षतिपूर्ति के लिए उनके पास योजना है। इस बारे में वह सीएम शिवराज सिंह चौहान और शर्मा से चर्चा करेंगी। उमा भारती ने साफ शब्दों में कहा कि वह शराबबंदी पर अडिग हैं।
विज्ञापन


बता दें, उमा भारती इससे पहले भी मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं। इससे पहले भी उन्होंने मार्च से राज्य में शराबबंदी के लिए अभियान शुरू करने का एलान किया था। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात करने के बाद उन्होंने अपने कदम वापस ले लिए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दो फरवरी को ट्वीट किया था कि वह आठ मार्च को महिला दिवस से मध्य प्रदेश में शराबबंदी के लिए अभियान शुरू करेंगी। लेकिन बाद में वह पीछे हट गई थीं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने हुंकार भरी है, देखना होगा वह क्या रंग लाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें