कुएं में गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
मृतकों की शिनाख्त तीन वर्षीय दिपू उर्फ़ दीपेन्द्र इवनाती निवासी लेंदागोंदी, अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदीन (19) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूआ, रंजीत पिता बिस्तु उइके (35) निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई के रूप में हुई है। वहीं हादसे में ये लोग घायल हुए हैं- सचिन उर्फ़ दक्ष पिता अजय इवनाती (5), पिंकी उर्फ़ देववती पति अजय इवनाती दोनों निवासी लेंदागोंदी, अनिल पिता अमर खड़ाइत (22) निवासी आगरपुर बिछुआ, राहुल पिता मुन्नेलाल कुमरे (16), सुनील पिता रामदास मरकाम (17), अरविन्द पिता रामदास मरकाम (23) तीनों निवासी कोड़ामऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में 7 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
उमरानाला के पास भी भीषण सड़क हादसे को लेकर सांसद नकुल नाथ ने शोक व्यक्त करते हुए अभी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि छिंदवाड़ा में कोड़ामऊ के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।