फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर पहुंचे कमलनाथ बोले-संजय से अच्छा उम्मीदवार कोई नहीं, मेरा बस चले तो इन्हें छिंदवाडा ट्रांसफर कर दूं

Wed, 15 Jun 2022 06:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर महापौर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। उनके समर्थन में सभा करने के लिए पूर् मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इंदौर पहुंचे। शुक्ला को सबसे अच्छा उम्मीदवार बताकर विजय दिलाने की अपील की। 
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व सीएम कमलनाथ ने इंदौर में की सभा - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम चुनाव में बुधवार को तस्वीर एकदम साफ हो गई। भाजपा ने पुष्यमित्र भार्गव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस से संजय शुक्ला प्रत्याशी है। जनसपंर्क की दौड़ में कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं और बुधवार को उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया। उनके समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। 
 
विज्ञापन

2 of 4
नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला दोपहर 2.15 बजे नामांकन फॉर्म जमा करने कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। नामांकन कक्ष में उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विनय बाकलीवाल और वकील सौरभ मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे। नामांकन के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुष्यमित्र भार्गव को भाजपा पता नहीं किस गुफा से निकाल कर लाई है। भाजपा ने अपनी पार्टी के एक प्रत्याशी का हक मारा है। संजय शुक्ला ने कहा कि मैंने कोरोना के दौरान पूरे समय जनता के बीच जाकर सेवा की है। मेरे परिवार ने रोका फिर भी मैं नहीं रूका।
विज्ञापन

3 of 4
कमलनाथ की सभा में उपस्थित जनसमुदाय - फोटो : सोशल मीडिया
सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि संजय शुक्ला सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। इनसे अच्छा उम्मीदवार नहीं हो सकता। मेरा बस चले तो इन्हें छिंदवाडा ट्रांसफर कर दूं। संजय ने कोरोना में अच्छा काम किया है। धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़े हैं। इंदौर के बेटे हैं। याद रखें यह नगर निगम, विधानसभा या लोकसभा का नहीं आपके भविष्य का चुनाव है। 15 साल बाद मुझे प्रदेश मिला तब प्रदेश में भ्रटाचार, गुंडागर्दी का बोलबाला था। जिस मेट्रो प्रोजेक्ट को भाजपा अपना बता रही है, केंद्र में मंत्री रहते हुए उसे हरी झंडी मैंने दी थी। भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। हर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाना है। मंदिर-मस्जिद की लड़ाई कराने से प्रदेश और देश का विकास नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

4 of 4
पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी के जयंती महोत्सव पर गोम्मटगिरी में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। - फोटो : सोशल मीडिया
 सबसे पहले कमलनाथ शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इंदौर में पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी जी के जयंती महोत्सव पर गोम्मटगिरी में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें