शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सत्र 2022-23 के लिए प्रदेश के निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी गुरुवार 14 जुलाई को निकाली जायेगी।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस 14 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे राज्य शिक्षा केंद्र में लॉटरी प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यू ट्यूब चैनल पर किया जायेगा। जिसे सभी पालक एवं अन्य व्यक्ति भी लिंक https://youtu.be/NMIjVe2gSGo पर देख सकेंगे। ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटन का एसएमएस भेजा जाएगा।
पालक आरटीई पोर्टल http://rteportal.mp.gov.in के माध्यम से आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल में 23 जुलाई 2022 तक नि:शुल्क प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। बा दें करीब 2 लाख 1 हजार (2,01,304) पालकों ने प्रायवेट स्कूलों में अपने बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन किया है। जिसमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 1 लाख 71 हजार से अधिक बच्चे पात्र हुए हैं। इन सभी बच्चों को ऑनलाईन लाटरी में वरीयता के अनुसार अपनी पसंद के स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश प्राप्त हो सकेगा।