फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: इंदौर के चिड़िया घर से तेंदुआ गायब! बुरहानपुर से पकड़कर लाए थे इंदौर

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पिंजरे से कपड़ा हटाया तो वहां तेंदुआ नहीं था। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से तेंदुआ गायब हो गया है। सोशल मीडिया पर खबर के वायरल होते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इस समय तक किसी अधिकारी ने तेंदुए के गायब होने की पुष्टि नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने बुरहानपुर से एक तेंदुए को रेस्क्यू किया था। इसे पकड़कर इंदौर लाए थे। बारिश की वजह से कपड़े से पिंजरे को ढंका गया था। 

विज्ञापन


जब चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पिंजरे से कपड़ा हटाया तो वहां तेंदुआ नहीं था। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि तेंदुए के दोनों पैरों में चोट लगी है। 

नेपानगर से पकड़ा था तेंदुआ
नेपानगर के ग्राम डालमहू में रात करीब 10 बजे एक घर में तेंदुआ घुस आया था। उस समय घर में कोई नहीं था। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।  तब देर रात को वन विभाग ने उसे पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें