फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा उपचुनाव: कमलनाथ का तंज, जेब में नारियल लेकर चलते हैं शिवराज, जहां मौका मिलता है फोड़ देते हैं

Tue, 12 Oct 2021 06:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने खंडवा में भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा, 'मैं घोषणा नहीं करता, क्योंकि मैं शिवराज नहीं हूं'
 
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों के चलते आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होने लगा है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खंडवा में चुनावी सभा की और भाजपा नेताओं पर प्रहार किए। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज करते हुए कहा, 'शिवराज जेब में नारियल लेकर चलते हैं, जहां मौका मिलता है फोड़ देते हैं।'

विज्ञापन


कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट से राजनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के चुनाव लडऩे की अटकलें थी लेकिन ऐनवक्त पर वे पीछे हट गए और चुनाव न लडऩे की इच्छा जाहिर की। चर्चा हुई कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह के कारण यादव ने यह फैसला लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह करीब 20 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं और दिग्विजय सिंह गुट के माने जाते हैं। वे मप्र की अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान विधायक रह चुके हैं।

16 साल में की 22 हजार झूठी घोषणाएं
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, 'मैं घोषणा नहीं करता क्योंकि मैं शिवराज नहीं हूं। मैं अपने आपको मामा नहीं कहता, मैं अपने आपको किसान का बेटा नहीं कहता। मैं तो कहता हूं मैं आपका भाई हूं, मैं आपका सेवक हूं। मैंने प्रचार की राजनीति कभी नहीं की, कलाकारी की राजनीति कभी नहीं की। 16 वर्ष में शिवराज जी ने 22 हजार के करीब झूठी घोषणाएं की है। वे नारियल जेब में लेकर चलते है, जहां मौका मिलता है फोड़ देते हैं।
विज्ञापन


शिवराज अच्छे कलाकार, मैं कहता हूं मुंबई चले जाइये
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे कहा, 'शिवराज झूठ इतना बोलते हैं कि झूठ भी शर्मा जाता है। शिवराज जी अच्छे कलाकार हैं, मैं तो कहता हूं कि मुंबई चले जाइये। फिल्मी कलाकारों को भी आप पीछे छोड़ देंगे। मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बड़ा अंतर है। कोरोना के आंकड़े आज तक छिपा रहे हैं। लाखों लोगों की मौत हुई। कितने लोगों को आज तक मुआवजा नहीं मिला।' उन्होंने आगे कहा कि हमें सरकार चलाने के लिए साढ़े 11 माह मिले लेकिन हमने कई जनहितैषी काम किए। किसानों से लेकर नौजवानों तक फोकस किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें