फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वाले दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं: मिश्रा

Wed, 08 Dec 2021 02:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। बजरंग दल को सांप्रदायिक कहने के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि उनकी सोच संकुचित है। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वाले दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की मुझे कोई जरूरत नहीं है। उनकी सोच संकुचित है। 
विज्ञापन


नियमित प्रेस ब्रीफिंग में डॉ. मिश्रा से पूछा गया था कि दिग्विजय सिंह बजरंग दल और सरकार को सांप्रदायिक कह रहे हैं। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वाले आदरणीय दिग्विजय सिंह हम पर क्या आरोप लगाएंगे? वे क्या बजरंग दल को सांप्रदायिक कहेंगे? उनकी सोच संकुचित है। मुझे ध्यान है कि जब यहां पर गदर फिल्म का गदर हुआ था। हमारे कांस्टेबल मोती सिंह का हाथ काट दिया गया था। उस कैंडिडेट को जिताते हुए घूमे हैं। वो सांप्रदायिकता सौहार्द्र की बात क्या करेंगे? हम पर क्या आरोप लगाएंगे? हम कैसे हैं, जो मिले हैं उन्होंने ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की मुझे जरूरत नहीं है। 

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कू पर किया गया पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
देश की शांति भंग करने की साजिश 
पीडीपी नेता और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ्ती के पाकिस्तान संबंधी बयान पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि क्रोनोलॉजी समझिए। मेहबूबा मुफ्ती का अब पाकिस्तान प्रेम जागा है। उसके पहले फारुक अब्दुल्ला थे। उसके पहले सलमान खुर्शीद थे। राशिद अल्वी थे। जेएनयू का जुलूस था। यह इस बात का द्योतक है कि कहीं न कहीं से ये लोग देश में शांति भंग करने की भूमिका बना रहे हैं। हम आपको निश्चिंत कर दें कि इनके प्रयास कभी सफल नहीं होने वाले। देश की जनता अब इन बातों को समझती है। 
विज्ञापन

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कू पर किया गया पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
कमलनाथ जी खेदपत्र जारी करें
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। केंद्र सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। इस पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि पहले कमलनाथ जी श्वेतपत्र जारी करें। फिर हम श्वेतपत्र जारी करने पर विचार करेंगे। कमलनाथ जी ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता देंगे, फिर किसी को नहीं दिया। आदिवासी भाइयों को 60 साल तक ठगने वाली कांग्रेस और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं से वादाखिलाफी करने वाले कमलनाथ जी पहले खेद पत्र जारी करें, फिर श्वेत पत्र की बात करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें