फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कोविड-19 के 14 नए केस सामने आए, मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश 

Wed, 08 Dec 2021 01:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14 नए केस सामने आए हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में अब 141 एक्टिव केस हो गए हैं। संक्रमण दर 0.02% बनी हुई है। साथ ही रिकवरी दर 98.6% पर स्थिर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में 57,503 सैम्पल लिए गए हैं। डॉ. मिश्रा ने सोशल नेटवर्किंग ऐप कू पर वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है।  
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कू पर किया पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में हम कोरोना से मुकाबला करने के लिए बेहतर स्थिति में है। हमारे यहां 70 प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना टीके के दोनों डोज लग चुके हैं। महाभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने की कोशिश की जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आहट को देखते हुए जो भी सावधानियां हम कर सकते हैं, कर रहे हैं। साथ ही हम चाहते हैं कि लोग भी आगे बढ़कर वैक्सीन के दोनों डोज लगवाएं। इससे हमें तीसरी लहर से निपटने में ताकत मिलेगी। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 13 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 57,503 सैम्पल की जांच की गई है। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कू पर किया पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को अपने-अपने निजी और प्रभार वाले जिलों में सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि मंत्रियों को अपने जिलों में अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू बेड्स आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अस्पतालों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। तीसरी लहर से निपटने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह सब करने को कहा गया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें