फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर

Tue, 23 Nov 2021 03:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पूरे परिवार के साथ तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर गए हैं।  
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पूरे परिवार के साथ तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर गए हैं। यह उनकी निजी यात्रा है। इस दौरान वे तिरुचिरापल्ली में रंगनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर और श्रीवेलुपुत्तुर होते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया जाएंगे। बुधवार शाम 5 बजे तक वे भोपाल लौट आएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम (रंगनाथ स्वामी) मंदिर जाएंगे। वहां पूरे परिवार के साथ दर्शन और पूजा के बाद वे तिरुमाला जियार मठ जाएंगे। वहां से मंगलवार शाम को ही मदुरै में मीनाक्षी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। रात्रि विश्राम मदुरै में होगा। मुख्यमंत्री मदुरै से सुबह श्रीवेलीपुत्तुर जाएंगे और वहां दर्शन-पूजन के बाद परिवार के साथ ही महाराष्ट्र के गोंदिया जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार बुधवार शाम को वे भोपाल आ जाएंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें