फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का सेमीफाइनल: पन्ना के नेता आरोप-प्रत्यारोप में उलझे, खो गए मुद्दे

Thu, 08 Nov 2018 06:07 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा पन्ना। संवाददाता वैभव कुमार ने जनप्रतिनिधियों से बात कर हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि पन्ना के जनप्रतिनिधि क्या कहते हैं और जनता की क्या राय है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम ने कहा- कांग्रेस पैराशूट उम्मीदवार उतार रही है, कांग्रेस नेताओं के पास चुनाव लड़ने का माद्दा नहीं बचा। हमने यहां इंजीनियरिंग कॉलेज खोला, पन्ना को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया, अस्पताल का निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


ई टेंडरिंग घोटाले के आकोप पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। साथ ही कहा कि डायमंड पार्क इंदौर चला गया है, लेकिन पेंडिंग है, पर वह पन्ना में ही बनेगा।  

कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस ने ई टेंडरिंग का मामला विधानसभा में उठाया है। इस सरकार में कोई काम नहीं हुए हैं। एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि पन्ना में डायमंड पार्क बनना था पर नहीं बना। 15 साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कहते है्ं कि इन दोनों की मंशा सही नहीं है। हमारी सरकार यूपी में रही है, उसी के आधार पर हम यहां लड़ रहे हैं। पेशे से पत्रकार संजय सिंह कहते हैं- 5 साल सब गायब रहे, अब सब टिकट की आस में हैं, इसलिए टिकट की घोषणा में देरी हो रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें