फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने वीडियो किया ट्वीट, अपराधियों को कांग्रेस में शामिल करने की बात कहते दिख रहे कमलनाथ

Sun, 04 Nov 2018 01:28 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की चुनावी जंग अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर ट्वीट करके हमला बोला है। शिवराज ने एक वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें कमलनाथ कथित रूप से पार्टी में अपराधियों को पार्टी में शामिल करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा मध्यप्रदेश के ट्वीट को कोट करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- अगर यही कांग्रेस की राजनीति है तो बाकी जनता खुद ही समझदार है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि 28 नवंबर को जनता का मत बताएगा कि वो किसे विजयी बनाता है। वीडियो में कमलनाथ कथित रूप से कांग्रेस पार्टी में अपराधियों को शामिल करने की बात करते हुए दिख रहे हैं।

 
चुनाव आयोग से की शिकायत

भाजपा ने चुनाव आयोग से इस मामले को लेकर शिकायत की है। पार्टी ने कांग्रेस पर जानबूझकर भ्रष्ट और अपराधी प्रत्याशियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस वीडियो को एडिटेड बताया है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक ने इस वीडियो को झूठा बताते हुए भ्रम फैलाने का प्रयास बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री के साले के कांग्रेस में शामिल होने से बौखलाकर झूठा वीडियो वायरल कर रही है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग और साइबर सेल से की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें