फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने सभी दल-बदलुओं को थमाया टिकट, दिग्गज फिर भरेंगे दम

Sun, 04 Nov 2018 11:53 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस की सूची
विज्ञापन
लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकर कांग्रेस ने शनिवार रात मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। 155 प्रत्याशियों की इस सूची में दल बदलुओं को भी टिकट से नवाजा गया है। भाजपा और बसपा छोड़कर आए सभी नेताओं को टिकट मिला है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने पद्मा शुक्ला, रेणु शाह, संजय शर्मा, अभय मिश्रा और विद्यावती पटेल सहित सभी दल-बदलुओं को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा दिग्गज नेताओं को उनकी सीटों से ही लड़ाया जा रहा है। सुरेश पचौरी को एक बार फिर भोजपुर से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा और बेटे जयवर्द्धन सिंह को राघौगढ़ से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा कद्दावर नेता रहे सुरेंद्र सिंह ठाकुर को सीहोर से टिकट मिला है। पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, बिसाहूलाल सिंह, एनपी प्रजापति, प्रभुराम चौधरी, सज्जनसिंह वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और मुकेश नायक को फिर मैदान में उतारा गया है।  
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को पहली बार टिकट मिला है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की इस सूची में कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी भारी पड़ी है। 

खबर आई थी कि टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया में राहुल गांधी के सामने ही तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ गई थी। दोनों नेताओं में मतभेद की वजह से ही उम्मीदवारों के नामों के एलान में देरी हुई। राहुल गांधी को अलग से एक कमेटी का गठन करना पड़ा। हालांकि पार्टी नेताओं की तरफ से सफाई दी गई कि मतभेद की खबरें गलत हैं, लेकिन चर्चा आम है कि टिकट पर दोनों नेताओं के बीच जमकर संग्राम मचा था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें