फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बैतूल में बार-बार घर आने से नाराज साले ने जीजा को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, मां को किया घायल

Wed, 03 Nov 2021 12:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैतूल में साले ने जीजा की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। साले को जीजा का और अपनी बहन का बार-बार ससुराल आना पसंद नहीं था।
विज्ञापन
आरोपी दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बहन और जीजा के बार-बार आने से साला नाराज था। उसने मंगलवार को अपने जीजा की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही अपनी मां को भी घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला प्रभात पट्टन विकासखंड के बिछुआ गांव का है। 25 वर्षीय दीपक कुमरे ने अपने जीजा विनोद पंद्रे (32) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। विनोद को बचाने की कोशिश में उसकी सास और दीपक की मां रम्मो बाई भी घायल हो गई। 

मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा के मुताबिक विनेाद अपनी पत्नी सलीला के साथ ससुराल आया था। दीपक को अपने जीजा और बहन के लगातार आने पर आपत्ति थी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई हुई। फिर दीपक ने विनोद पर लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दीपक की मां आई तो वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें