फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र: छतरपुर जिले में बड़ा हादसा, करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Sun, 11 Jul 2021 12:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। घर में बने पानी के टैंक को साफ कर रहे थे, इसी दौरान वे लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए और छह लोगों की जान चली गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। ये लोग घर में बने पानी के टैंक को साफ कर रहे थे, इसी दौरान वे लोग बिजली के करंट की चपेट में आ गए और छह लोगों की जान चली गई। वहीं  हादसे में एक व्यक्ति घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

यह हादसा छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआ झाला का है, जहां रहने वाले अहिरवार परिवार के लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, टैंक खोलने के लिए घर के एक सदस्य टैंक में उतरा, जिसे करंट लगा। उसे बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य उतरा। इसी तरह से एक-दूसरे को बचाने के लिए टैंक में लोग उतरते रहे और छह की मौत हो गई है।


पुलिस अधिकारी सीताराम अवास्य ने बताया जा रहा है कि टैंक में से पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। इसकी वजह पानी में करंट आ गया है। मरने वालों में लक्षमण अहिरवार, शंकर अहिरवार, मिलन अहिरवार, नरेंद्र, रामप्रसाद और विजय शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 की मदद से मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें