फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका समेत तीन को मारी गोली, हत्या से पहले वायरल किया वीडियो

Sun, 11 Jul 2021 10:53 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैतूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ब्रेकअप से नाराज ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर तीन लोगों की जान ले ली। उसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से रिश्ते टूटने से इतना नाराज हो गया कि वह एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी। युवक ने लड़की के घर में घुसकर लड़की, उसके भाई और पड़ोसी को गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद गोली मारकर आत्महत्या भी कर ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड को अंजाम देने से पहले युवक भानु ठाकुर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उसने बताया था कि उसका और बरखा का लंबे समय से अफेयर था , लेकिन अब वह ब्रेकअप हो गया। लिहाजा वह खौफनाक कदम उठाने जा रहा है और इस वारदात के बाद उससे जुड़े किसी भी शख्स को परेशान न किया जाए। क्योंकि यह सब वो पूरे होशोहवास में कर रहा है । 

दोनों की दोस्ती से लड़की के परिवार वाले थे नाराज
दरअसल, बैतूल के आमला इलाके के भानु ठाकुर और बरखा सोनी के बीच सात सालों से दोस्ती चल रही थी, लेकिन बरखा के परिवार वाले इसके खिलाफ थे और हमेशा नाराजगी जताते रहते थे। इसी बात को लेकर भानु ठाकुर और बरखा के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।  भानु और बरखा की दोस्ती को लेकर नाराज परिजनों ने भानु ठाकुर के खिलाफ आमला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने भानु ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की थी।  शनिवार की दोपहर भानु पिस्टल लेकर बरखा के घर पहुंचा और उसने बरखा सोनी और उसके मामा के लड़के लोकेश सोनी पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
एसपी सिमाला प्रसाद के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के पहले भानु ठाकुर ने वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें उसने दो कट्टे खरीदने का भी उल्लेख किया था। घटना का कारण भानु ठाकुर और बरखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें