फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कोरोना के प्रदेश में 17 नए केस, ओमिक्रॉन का खतरा रोकने के लिए प्रदेश की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई

Mon, 06 Dec 2021 11:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 नए केस मिले हैं। इनमें 8 केस भोपाल में और 6 केस इंदौर में मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 138 बनी हुई है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस स्थिर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 17 नए केस सामने आए हैं। इनमें 8 केस भोपाल में और 6 केस इंदौर में आए हैं। कुल मिलाकर 138 केस इस समय मध्य प्रदेश में एक्टिव है। ओमिक्रॉन वैरिएंट जिन राज्यों में मिले हैं, उनकी सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्य प्रदेश में इस समय संक्रमण दर 0.53% है और रिकवरी दर 98.6% बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 53,571 सैम्पल लिए गए। कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। 

Koo App

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 17 नए केस मिले हैं। जिनमें इंदौर से 6 केस, भोपाल से 8 और शेष अन्य जिलों से हैं। कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.3 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 138 है। #MPFightsCorona

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 6 Dec 2021



महाराष्ट्र-राजस्थान की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई
डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिन राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिले हैं, उन राज्यों से सटी सीमा पर हम चौकसी बढ़ा रहे हैं। एहतियातन सतर्कता बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद रविवार को जनता से सावधानी बरतने और इंतजामों को देखने की पहल की है। मध्य प्रदेश में हमारी कोशिश है कि तीसरी लहर को हम आने ही न दें। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आवश्यकताओं के अनुसार आगे भी काम किया जाएगा। इस समय आवश्यकता से अधिक ऑक्सीजन प्रदेश में है। सभी ऑक्सीजन प्लांट अच्छा काम कर रहे हैं। रेमडेसिविर, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड्स की व्यवस्था सरकार के पास है। घबराने की कोई बात नहीं है। 

Koo App

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार पूरी तरह सजग और सतर्क है। प्रदेश की सीमा से सटे राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद बॉर्डर के जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। #OmicronVirus #IndiaFightsCorona

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 6 Dec 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें