फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 33 आईएएस और 37 आईपीएस का तबादला, अपर सचिव बनाए गए भोपाल डीएम 

Sun, 02 Jun 2019 03:33 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
CM Madhya Pradesh Kamal Nath(File Photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार रात को राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 आईएएस और 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी और कई जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात जारी हुए इस आदेश के तहत भोपाल जिले के कलेक्टर सुदाम पी. खाड़े का तबादला मंत्रालय में अपर सचिव पद पर किया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा मध्यप्रदेश के धार, खंडवा, डिण्डोरी, आगरा-मालवा, अलीराजपुर, शाजापुर, बुरहानपुर, निवाड़ी, सतना, दमोह, रायसेन, कटनी और नीमच जिले के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 37 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें 15 जिलों शहडोल, शिवपुरी, कटनी, अनूपपुर, सिवनी, सीधी, धार, जबलपुर, खंडवा, मंदसौर, शाजापुर, बड़वानी, सिंगरौली, आगर-मालवा और भोपाल उत्तर के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

प्रदेश सरकार ने भोपाल जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जयदीप प्रसाद का तबादला पुलिस महानिरीक्षक, रेल के पद पर किया गया है जबकि उनके स्थान पर चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख को भोपाल जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमख अमित शाह ने चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर किये गये तबादलों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें