फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इंदौर के मुख्य बिजली घर के ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग, आधे शहर की बत्ती गुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 31 May 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्केट से 132 केवी डीपी में लगी आग - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पोलोग्राउंड क्षेत्र में गुरुवार रात विद्युत मंडल कार्यालय में आग लग गई। कुछ समय बाद ही आग ने बिजली के अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते शहर के अनेक इलाकों की बिजली चली गई। 


 




घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आग चंबल ग्रिड में लगी थी। आग 132 केवी डीपी में शॉर्ट सर्केट के कारण लगी। साथ ही आग का कारण ये भी बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण लोड काफी बढ़ गया था। पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी का प्रधान कार्यालय पोलो ग्राउंड क्षेत्र में स्थित है। पूरे शहर में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो गई।


वहीं भरी गर्मी में लाइट ना होने से लोग काफी परेशान हैं। हालांकि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें करीब तीन घंटे बाद भी दिख रही थीं।


अधिकारियों का कहना है कि जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पा लिया जाता तब तक बिजली गुल ही रहेगी। वहीं यहां रास्ते काफी छोटेहैं, जिसके चलते पानी के टैंकरों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next