शिप्रा में आया नर्मदा का जल
मकर संक्रांति के लिए नर्मदा का पानी त्रिवेणी आना शुरू हो गया है। उज्जैन में मकर संक्रांति का स्नान होता है और इस दिन बड़ी संख्या में रामघाट तथा त्रिवेणी पर श्रद्धालु बाहर से आते हैं। उनके स्नान की व्यवस्था के लिए प्रशासन हर बार नर्मदा से पानी मंगवाता है। इस बार भी प्रशासन ने नर्मदा का मिलियन क्यूबिक मीटर (2 एमसीएम) पानी स्नान के लिए मांगा है जो त्रिवेणी आना शुरू हो गया है। अब त्रिवेणी और रामघाट का लेवल मेंटेन किया जाएगा और स्नान के लिए श्रद्धालुओं को नर्मदा का साफ पानी उपलब्ध होगा।
सांदीपनि आश्रम में दो दिन मनेगा उत्सव
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में 14 और 15 जनवरी को दो दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया भगवान श्री कृष्ण की पाठशाला में लोक परंपरा और शास्त्रीय मान्यता के अनुसार दो दिन उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। दोनों दिन भगवान श्रीकृष्ण का तिल युक्त जल से अभिषेक-पूजन होगा भगवान को सर्दी के अनुरूप वस्त्र धारण कराए जाएंगे। भगवान को पांच प्रकार के तिल्ली से बने पकवानों का भोग लगाकर आरती की जाएगी।