बेटी के जन्म पर परिवार ने बांटी मिठाइयां
- फोटो : अमर उजाला
बेटी के जन्म पर कुछ परिवार वालों के चेहरे मुरझा जाते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिन का व्यापक असर हुआ है। अब बेटी के जन्म को लोग उत्सव के रूप में मनाने लगे हैं। हाल ही में उमरिया जिले के पाली जनपद पंचायत मुख्यालय में एक परिवार बेटी के पैदा होने पर खुशियां मना रहा है। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही इस परिवार ने अपने पड़ोसियों को मिठाइयां बांटी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रसूता मां एवं बेटी को ढोल ढमाकों साथ घर लाया गया। घर के जिस कमरे में इन्हें रखा गया, उस कमरे को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। परिवार वालों का कहना था कि यह बेटी नही लाडली लक्ष्मी है। लक्ष्मी के घर में आने से परिवार में खुशी का महौल देखकर लोग हतप्रभ थे।