फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargon Crime: बड़ी बहन के साथ शादी में नाचने गाने गए बच्चे की गला दबाकर हत्या, नाले के पास मिला शव

Sat, 23 Dec 2023 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone Crime: बड़ी बहन के साथ शादी में नाचने गाने गए आठ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दूसरे दिन नाले के किनारे बच्चे की लाश मिली।
विज्ञापन
मृतक बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के झिरनिया में विवाह समारोह में शामिल होने गए एक आठ साल के बच्चे का गला घोंटकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा गांव में ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। लेकिन जब सुबह तक वहां से वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके बाद बच्चे का शव गांव के ही एक नाले के पास पड़ा हुआ मिला, जिसके गले पर दबाने के निशान सहित चेहरे पर चोट के निशान थे। बच्चे की हत्या की आशंका के चलते चैनपुर थाना पुलिस सहित तीन थानों की पुलिस टीम इस मामले में हत्या आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, अब तक मृतक के परिवार का किसी से विवाद होना सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जिरात फालिया में रहने वाला बच्चा गुरुवार देर शाम से गांव के ही एक परिवार में हो रहे विवाह समारोह की नाच-गाने की रस्म में शामिल होने अपनी बड़ी बहन के साथ गया हुआ था। जब देर रात करीब 11 बजे वह नजर नहीं आया, तब उसकी बहन ने सोचा कि वह अपने घर चला गया होगा। लेकिन जब शुक्रवार सुबह बहन भी घर पहुंची, तब बालक के गुमशुदा होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

परिजन ने जब विवाह समारोह वाले घर और आसपास तलाशा, तो पास ही बच्चे का शव संपत बारेला के खेत के पास के नाले किनारे उलटी पड़ी दिखाई दी। हालांकि, 36 घंटे बाद भी इस हत्याकांड में कोई सुराग नहीं लगने पर एसपी ने जांच के लिए तीन टीम गठित की है, जिनमें भीकनगांव, झिरनिया और बिष्ठान थाना प्रभारी को इन टीमों का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


परिवार की नहीं थी किसी से दुश्मनी
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खरगोन एडिशनल एसपी ग्रामीण, तरुणेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि मृतक बालक गुरुवार रात लगभग सात-आठ बजे गांव में ही एक जगह नायता, जो कि शादी की नाच गाने की एक रस्म होती है, उसमें अपनी बहन के साथ गया हुआ था। लेकिन उस रात वह घर नहीं पहुंचा, जिस पर घर वालों को लगा कि बच्चा वहीं सो गया होगा। इस बच्चे का घर और विवाह समारोह वाला घर एक ही गांव में थे। लेकिन जब सुबह परिवार वाले विवाह समारोह वाले परिवार में बच्चे को देखने पहुंचे तो वह वहां पर नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने दौड़ भागकर बालक को ढूंढे, तो उसकी लाश एक नाले में पड़ी हुई मिली। जो कि प्रथम दृष्टया देखने से ही मर्डर लग रहा है। 

इसके बाद चैनपुर थाना में हत्याकांड के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और हत्या आरोपी को पकड़ने के लिए एसडीओपी भिकनगांव के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं, जिनमे टीआई चैनपुर, टीआई बिष्टान और टीआई भीकनगांव की टीम शामिल है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक परिवार की किसी से दुश्मनी होना सामने नहीं आया है तो वहीं मृतक के पिता शांतिलाल बरेला ने बताया, उनका बेटा कक्षा तीसरी में पढ़ रहा था और उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। इसलिए इस घटना का जल्द ही पर्दाफाश होना चाहिए और उनके बेटे को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें