फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: वॉशिंग मशीन साथ लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, कहा- BJP की धुलाई मशीन में सब नेता के धुल गए दाग

Mon, 01 Apr 2024 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

कांग्रेस के खाते सील करने की आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वाशिंग मशीन लेकर प्रदर्शन किया। इस मशीन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी चिपकाए हुए थे।
विज्ञापन
वाशिंग मशीन के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को BJP की सरकार के खिलाफ अनोखा धरना प्रदर्शन किया। दरअसल शहर के मध्य स्थित केवलराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर अलग अंदाज में एक वॉशिंग मशीन साथ लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मशीन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी चिपकाए हुए थे, जिन पर लिखा था BJP की वाशिंग मशीन। कांग्रेस नेताओं के अनुसार भाजपा की इस वाशिंग मशीन में सारे दाग धुल जाते हैं। ये विरोध कांग्रेस के खाते सील करने की आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर था।  

विज्ञापन


खंडवा नगर के कांग्रेस नेताओं ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिये कांग्रेस पार्टी सहित पूरे विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस मुक्त और विपक्ष मुक्त देश बनाने की साजिश भाजपा की सरकार कर रही है। देश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है, महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान पर हैं। बावजूद भाजपा महंगाई सहित मुख्य मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती। 

भाजपा की मशीन से धुल रहे दाग
इधर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। हमारा ऐसा मानना है कि वे डर से भाजपा में जा रहे हैं और भाजपा में जाने के बाद उनका शुद्धिकरण कर दिया गया है। इस लिए आज के विरोध में एक वाशिंग मशीन बुलाकर रखी गई है, ताकि जनता समझ जए की भ्रष्टाचारी भाजपा में जाकर उनके सारे दाग धुल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें