फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खंडवा में चल रहे सगाई समारोह की दावत से जब्त हुआ प्रतिबंधित मांस, दुल्हन सहित दो पर मामला दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 10:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा ग्राम मूंदवाड़ा में चल रहे सगाई समारोह से पुलिस ने दबिश देकर करीब 60 किलो गोवंश का मांस जब्त किया है। जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा ग्राम मूंदवाड़ा में चल रहे सगाई समारोह से पुलिस ने दबिश देकर करीब 60 किलो गोवंश का मांस जब्त किया है। जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में चल रहे सगाई समारोह में की जाने वाली दावत के लिए प्रतिबंधित गोवंश का मांस मिलने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समारोह में अचानक दबिश देकर वहां तपेले से अधपका करीब 50 किलो मांस सहित, समारोह वाले घर के फ्रिज में रखा करीब 10 किलो कच्चा मांस भी जब्त किया। पुलिस ने दुल्हन सहित दो लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। 

खंडवा जिले के जावर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंडवाड़ा में एक लड़की के सगाई समारोह में प्रतिबंधित गोवंश के मांस का उपयोग मेहमानों की दावत के लिए किया जाने वाला था, लेकिन समय रहते मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर करीब 60 किलो गोवंश का मांस जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्राम मूंदवाड़ा में चल रहे सगाई समारोह में दबिश दी तो यहां भट्टी पर रखे तपेले में करीब 50 किलो गोवंश का मांस तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने सारा मांस कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। इसके साथ ही जब घर की तलाशी ली गई तो घर में रखें फ्रिज से भी करीब 10 किलो कच्चा मांस भी मिला। जब्त किये गए मांस को पुलिस ने पशु चिकित्सालस भेजा है, जहां उसकी जांच जारी है। 

वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खंडवा एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि ग्राम मुंदवाड़ा में एक शादी समारोह में गोमांस पकाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से कुल 60 किलो मांस जप्त किया गया है। इसमें 10 किलो कच्चा मांस भी जब्त हुआ है। इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। जब्त किए गए मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। और अभी इस पूरे मामले में की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें