फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: खंडवा में ISI के नाम से बम ब्लास्ट की धमकी, खत हुआ वायरल, पुलिस मान रही शरारती तत्वों की हरकत

Wed, 03 Jan 2024 09:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

MP Crime: खंडवा जिले के ग्राम पटाजन के एक सरकारी स्कूल में धमकी भरा खत मिलने से जिले का खुफिया तंत्र हरकत में आ गया है। पत्र हाथ से लिखा हुआ है और अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो चला है। पत्र आईएसआई संगठन के नाम से लिखा गया है और उसमें उस सरकारी स्कूल को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के पटाजन गांव के एक सरकारी स्कूल जोकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटाजन के नाम से है, वहां बीते 28 दिसंबर की सुबह स्कूल में लगे ताले के साथ चपरासी को एक पत्र मिला। मिली जानकारी के अनुसार पत्र में आने वाले गणतंत्र दिवस पर उस शासकीय स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। यही नहीं उसमें खंडवा शहर के भी कुछ मुहल्लों और देश के कुछ राज्यों के नाम भी लिखे थे, जहां भी ब्लास्ट करने की धमकी सख्त लहजे में लिखी हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि पत्र भेजने वाले ने आईएसआई संगठन के नाम से पत्र भेजते हुए उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा था। हालांकि जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस पत्र की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पत्र किसी शरारती तत्व के द्वारा लिखा होना प्रतीत हो रहा है, वहीं पुलिस जांच अभी इसके संबंध में जारी है। 
विज्ञापन


स्कूल के ताले में लगा हुआ मिला था पत्र
वहीं इस पूरे मामले को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटाजन के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह बात सही है, 28 तारीख को लेटर मिला था। सवेरे 9 बजे जब चपरासी स्कूल खोलने के लिए पहुंचा, तो ताले में पक्त्र लगा हुआ पाया गया था। 
विज्ञापन


28 को ही दर्ज करा दी थी एफआईआर
वहीं, इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के सवाल पर प्रभारी प्राचार्य जैन ने बताया कि उन्होंने 28 तारीख को ही एफआईआर दर्ज करा दी थी। पुलिस इसमें अपने हिसाब से जांच भी कर रही है। हालांकि प्राचार्य जैन के अनुसार इसमें अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें