फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा: भाजपा विधायक के क्रिकेट टूर्नामेंट में मुस्लिम खिलाड़ियों के खेलने पर रोक, जानिए क्या है मामला

Mon, 25 Apr 2022 06:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खरगोन उपद्रव के बाद खंडवा में अब मुस्लिम क्रिकेटरों के खेलने पर रोक लगाने का मामला सामने आया है। टूर्नामेंट भाजपा विधायक करवा रहे हैं। विधायक पर मुस्लिम क्रिकेटरों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक देवेंद्र वर्मा के क्रिकेट टूर्नामेंट में मुस्लिम खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगाने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के खंडवा में भाजपा विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुस्लिम खिलाड़ियों के खेलने पर रोक लगाए जाने के बाद ये टूर्नामेंट चर्चा में आ गया है। कोतवाली पुलिस थाने में इस फैसले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि 20 अप्रैल से शुरू हुए इस टेनिस बॉल क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। एक आयोजक दिनेश पालीवाल ने बताया कि कुछ टीमों में मुसलमान खिलाड़ी हैं। हमने इन टीमों से कहा है कि उन्हें मुस्लिम खिलाड़ियों के बिना ही खेलना होगा। उन्होंने कहा कि किसी धर्म विशेष के प्रति हमारी कोई गलत भावना नहीं है, लेकिन कुछ मुसलमान खिलाड़ियों ने चार साल पहले टूर्नामेंट के दौरान झगड़ा किया था। उन्होंने मैच जीतने के लिए कई खिलाड़ियों को पीट दिया था। इसके बाद चार साल तक मैच का आयोजन नहीं हो सका। इसलिए इस साल तय किया गया कि टूर्नामेंट में शांति बनाए रखने के लिए मुस्लिम खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

सोमवार को कुछ मुसलमानों ने कोतवाली पुलिस थाने में इस फैसले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि इस फैसले से दोनों पक्षों के बीच धार्मिक आधार पर दूरी बढ़ेगी। एक स्थानीय क्रिकेटर और वकील सोहेल तनवीर ने कहा कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह पहली बार है कि मुसलमान खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित किया गया है। तनवीर ने कहा कि मध्य प्रदेश में हालिया सांप्रदायिक दंगों के बाद इस तरह का फैसला हमारे लिए मुश्किलें बढ़ाएगा। इसके साथ ही इससे हमारे भविष्य पर भी सवालिया निशान लग जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजक धर्म के आधार पर खिलाड़ियों के बीच तनाव को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक अन्य खिलाड़ी मोहम्मद इकरार का कहना है कि अब अन्य स्थानीय क्रिकेट क्लब भी हमें नहीं खेलने देंगे। स्थानीय विधायक द्वारा हमारे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और टूर्नामेंट को तत्काल रद्द कर दिया जाना चाहिए। कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने कहा कि यह मामला पुलिस से जुड़ा नहीं है, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। खिलाड़ियों ने डीएम अनूप सिंह को भी मामले में ज्ञापन सौंपा। वहीं मामले में भाजपा विधायक देवेंद्र वर्मा ने सभी आरोपों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि हमने किसी को प्रतिबंधित नहीं किया है। कुछ खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था और अब वे विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें