फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: उद्योगपतियों से बोलीं मंत्री उषा ठाकुर- वर्ग विशेष के लोग कर रहे अतिक्रमण, आपको सजग प्रहरी बनकर करनी होगी चिंता

Mon, 25 Apr 2022 05:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र की संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ग विशेष के लोग कथित रूप से अतिक्रमण कर रहे हैं। आपको सजग रहने की जरुरत है। प्रशासन को ऐसे अतिक्रमण के बारे में बताएं। 
विज्ञापन
मंत्री उषा ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र की अध्यात्म एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि एक "विशेष वर्ग" के लोग इंदौर के पास एक शहर में कथित रूप से भूमि का अतिक्रमण कर रहे हैं। इस दौरान सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में चित्रित स्थिति जैसी स्थिति बन जाए। आप सजग प्रहरी बनकर यह चिंता भी करें कि कहीं आपके गली-मोहल्लों और क्षेत्रों में ऐसी कोई फाइल तैयार तो नहीं हो रही।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को मंत्री उषा ठाकुर औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती के एक कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगपतियों को संबोधित कर रहीं थी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले भी आपको आगाह किया था कि सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र पर वर्ग विशेष द्वारा जिस प्रकार से बेतरतीब अतिक्रमण किया जा रहा है, वह आगे जाकर दु:खों का कारण बनेगा। उद्योगपतियों से कहा कि वे  प्रशासन को अतिक्रमण से अवगत कराएं ताकि वातावरण स्वच्छ और श्रेष्ठ बना रहे। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने कश्मीरी पंडितों के खिलाफ आतंकी हिंसा और अत्याचारों पर केंद्रित फिल्म द कश्मीर फाइल्स  का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आप द कश्मीर फाइल्स देखते वक्त केवल आंसू मत बहाएं। आप सजग प्रहरी बनकर यह चिंता भी करें कि कहीं आपके गली-मोहल्लों और क्षेत्रों में ऐसी कोई फाइल तैयार तो नहीं हो रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें