कटनी पुलिस ने टोला प्लाजा के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा अब तक आधा दर्जन लोगों को ठगी का शिकार बनाते हुए साढ़े 4 करोड़ रुपये हड़पे हैं, जिसकी शिकायत मिलते ही कटनी कोतवाली पुलिस ने पातसाजी कर उसे कटनी लाया गया है। बता दें, आरोपी द्वारा एमपी, यूपी के कईयों जिलों में लोगों को टोल प्लाजा में ज्यादा फायदे का लुभावन देकर उनसे पैसे लेकर फरार हो जाता था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी सुजीत सिंह द्वारा एस.एन. इंटरप्राइजेज के फर्जी पत्र के नाम पर अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है, जिसमें एमपी के कटनी जिले निवासी बसंत यादव से 1.5करोड़, जितेंद्र जायसवाल से 85 लाख, साकेत अग्रवाल से 30 लाख, वहीं, सीधी जिले में 30 लाख का चेक बाउंस का एक प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। कुछ इसी तरह की ठगी आरोपी द्वारा उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी रोशन सिंह से करते हुए एक करोड़ लिए, कठौता जिला निवासी शशिभूषण मिश्रा से 60 लाख लेकर फरार हो गया। हालांकि यूपी की मथुरा पुलिस ने लोगों के साथ टोल प्लाजा के नाम धोखाधड़ी करने वाले इस नटवर लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हालंकि आरोपी के पास से पुलिस को एक रुपए भी नहीं मिला। घर हो या बैंक अकाउंट शून्य दर्शा रहा है। कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपी सुजीत सिंह को पांच दिनों की रिमांड पर रखा गया है। जिसने पूछताछ पर अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसके द्वारा पैसों का उपयोग चाचा शैलेंद्र सिंह को दिया गया लेकिन चाचा चाची और भजीती ने उसे पहचानने से ही इंकार कर दिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुजीत सिंह को न्यायालय में पेश किया है। वहीं कोतवाली पुलिस के बेहतर कार्य के लिए एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने टीआई आशीष कुमार शर्मा सहित पूरी टीम पुरस्कृत करने की बात कही है।