फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: ज्वेलरी शॉप संचालक से पांच लाख रुपये बरामद,  स्कूटर की डिग्गी में रखे थे पैसे

Mon, 23 Oct 2023 01:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: ग्वालियर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप संचालक के पास से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस को पैसे स्कूटर की डिग्गी की चेकिंग के दौरान मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए पांच लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आचार संहिता को देखते हुए ग्वालियर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के हर एक पॉइंट पर पुलिस प्रशासन ने चेकिंग पॉइंट लगा रखा है, जिससे कोई भी चुनाव में गड़बड़ी न फैला सके। इस बीच आचार संहिता लगने के बाद पैसों के अवैध लेनदेन पर पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई हुई है जिसमें एक्टिवा स्कूटर की डिग्गी से पांच लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस द्वारा मुरार के सदर बाजार के ज्वेलर्स संचालक से 5 लाख रुपए की रकम पुलिस द्वारा पकड़ी गई है, रकम ग्वालियर के नदी गेट पर पुलिस चेकिंग के दौरान बरामद की है इंदरगंज थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई रकम सर्राफा कारोबारी से बरामद हुई है और उनका कहना है कि यह उनकी दुकान की रकम है लेकिन पुलिस को मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए जिसके कारण य़ह कार्रवाई की है और जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें