फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जैसे लक्षणों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया

Tue, 09 Jun 2020 02:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत है। फिलहाल उनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिंधिया कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल गए थे और मंगलवार को उन्हें भर्ती कर लिया गया। सिंधिया की बीमारी की खबर मिलते ही ट्विटर पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें