फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर से नया ट्रैक्टर खरीदकर सागर जा रहा युवक पोल से टकराया, नींद आने की वजह से हुआ हादसा

Fri, 07 Oct 2022 08:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर से सागर नया ट्रैक्टर खरीदकर जा रहा एक युवक हाई मास्क पोल से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
पोल से टकराया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में गुरुवार सुबह जबलपुर से  नया ट्रैक्टर लेकर सागर की ओर जा रहा युवक पोल से टकरा गया। बताया जा रहा है कि युवक नींद आने की वजह से हादसे का शिकार हो गया। हादसा तेंदूखेड़ा मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चालक को नींद आनने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर हाईमास्क लाइट के पोल से टकरा गया। जिसमें ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया। वहीं, सुबह का समय होने के कारण रास्ते पर लोगों की भीड़ नहीं थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र जाटव ने बताया कि वह जबलपुर की ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर लेकर सागर एजेंसी जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जब वह तेंदूखेड़ा पहुंचा, उसी दौरान रात भर जागने के कारण उसे नींद का झोका आ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे हाईमास्क पोल से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने घटना को देखा तो पुलिस को सूचित किया और ट्रैक्टर को सड़क से अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें