फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: दारू पार्टी में बिगड़ी बात तो युवक को चाकुओं से गोदकर मारा, पहचान छिपाने चेहरे पर पटका पत्थर

Thu, 17 Nov 2022 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

भेड़ाघाट थानातंर्गत धुआंधार की पहाड़ी पर खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के भेड़ाघाट थानातंर्गत धुआंधार की पहाड़ी पर खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक को इतनी बेरहमी से मारा गया है कि उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार को सुबह-सुबह का है। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि धुआंधार के आसपास रहने वाले लोगों ने फोन करके जानकारी दी कि पहाड़ी पर झाड़ियों के पीछे एक युवक लहूलुहान मृत हालत में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक के पूरे शरीर पर चाकू से वार थे और सिर पर पत्थर पटककर कुचल दिया गया था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने पहले चाकू से गोदकर युवक की नृशंस हत्या की और फिर शिनाख्त न हो इसलिए चेहरा पत्थर से कुचल दिया। मौके से मोबाइल, पर्स या अन्य ऐसी कोई चीज नहीं मिली है, जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त की जा सके। 

पुलिस ने जब आसपास पड़ताल की तो शराब की बोटलें और डिस्पोजल पड़े हुए थे। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा रह है कि मृतक और उसकी हत्या करने वालों ने रात को शराब पार्टी की और फिर किसी बात पर विवाद होने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम ने मौके से सारे साक्ष्य एकत्रित करते हुए अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें