शराब के नशे में युवक सिर के पास पिस्टल रखकर सेल्फी ले रहा था। तभी गोली चल गई। गोली युवक आंख के नीचे लगी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2022 को गोली लगने से घायल 31 वर्षीय रॉबिन जान उर्फ रॉबिन्सन निवासी मसीह कम्पाउंड प्रेमनगर को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस को युवक ने बताया वह रात 2.30 से 3 बजे के पिस्टल सिर पर रखकर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान गोली चल गई, जो आंख के नीचे जा लगी। डॉक्टर द्वारा गनशॉट से चोट आना लेख किया गया है। ऑपरेशन उपरांत घायल को लगी बुलेट जब्त करते हुए घटना में प्रयुक्त पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336, 338 एव 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है और नशे में सेल्फी ले रहा था।