फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Road Accident: कार को टक्कर मार ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की घटना स्थल पर मौत

Thu, 20 Mar 2025 10:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार और ट्राला की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में बरेला थानान्तर्गत शारदा मंदिर के समीप ट्राला चालक ने कार को टक्कर मारने के बाद सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। कार सवार व्यक्यिों को चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंडला से जबलपुर आ रहे ट्राला क्रमांक आरजे-09 जीबी-3032 ने दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते समय सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी-20 सीएफ-9309 को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक क्रमांक एमपी-20 जेडी-9790 में सवार दो युवकों को रौंद दिया। बाइक ट्रक में फंसने के कारण दोनों युवक लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चले गये। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।   

यह भी पढ़ें: सोन नदी में डूबे जीजा-साली का शव रेस्क्यू टीम को मिला, 11 घंटे बाद मिली युवक की लाश
विज्ञापन


इस घटना में बाइक सवार सुखरत सिंह कुम्हरे पिता सोन सिंह कुम्हरे 39 वर्षीय निवासी बीजाडांडी और उसके साथी सोहन सिंह पिता भग्गू लाल सिंह 29 वर्षीय की घटना स्थल में मौत हो गई। कार सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जिसके कारण घायलों की संख्या तथा उनके नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेलगांव के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उसके संबंध में पतासाजी कर रही है। इस घटना के कारण सड़क में लगभग आधा घंटे तक जाम लग गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें