फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court: विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें...कोर्ट का आदेश

Thu, 20 Mar 2025 06:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

चेक बाउंस मामले में सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डीपी सूत्रकार ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेक बाउंस के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डीपी सूत्रकार ने सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विशेष न्यायालय ने वारंट की तामीली के लिए पुलिस अधीक्षक सतना को निर्देशित किया है। विशेष न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि अगली सुनवाई में अभियुक्त विधायक को आवश्यक रूप से उपस्थित रखें। प्रकरण में अगली सुनवाई तीन अप्रैल को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


कटनी जिला न्यायालय में विजय कनकने की तरफ से एक लाख 25 हजार रुपये का चेक बाउंस होने के खिलाफ परिवाद साल 2016 में पेश किया गया था। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने धारा-138 के तहत मामले को संज्ञान में लेते हुए सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ वारंट जारी किए थे। अभियुक्त सिद्धार्थ कुशवाहा के सतना विधायक निर्वाचित होने के कारण प्रकरण के शीघ्र निराकरण के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट जबलपुर स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का बड़ा खुलासा, घायल मासूम तड़पती रही, CMHO को खुद करना पड़ा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने पाया कि साल 2016 से अभियुक्त सिद्धार्थ कुशवाहा लगातार अनुपस्थित हैं और उनकी तरफ से अधिवक्ता हाजिर हो चुके हैं। आदेश पत्रिका का अवलोकन करने पर उन्होंने पाया कि न्यायालय ने फरवरी 2018 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बावजूद भी अभियुक्त न्यायालय ने समक्ष उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक सतना के माध्यम से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है कि अगली सुनवाई के दौरान अभियुक्त को आवश्यक रूप से उपस्थित रखें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें