फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: भाजपा से आशीष तथा कांग्रेस से दिनेश ने भरा नामांकन, लोकसभा चुनाव के लिए कुल 22 पर्चा दाखिल

Wed, 27 Mar 2024 05:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा से आशीष दुबे तथा कांग्रेस से दिनेश यादव ने नामांकन भरा है। लोकसभा चुनाव के लिए कुल 22 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा से आशीष तथा कांग्रेस से दिनेश ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए नामांकन का बुधवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे तथा कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। जबलपुर लोकसभा सीट से कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है।

विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी रैली के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह व कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, पूर्व विधायक संजय यादव उपस्थित थे। दोनों प्रत्याशियों ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जबलपुर लोकसभा से कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की स्थिति नामांकन वापसी के अंतिम दिन स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें